Download App

Latest News

वीर बाल दिवस : मप्र के स्कूलों में होंगी चित्रकला- लेखन प्रतियागिताएं, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारणगलवान एक सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि इमोशन : दबंग खान के साथ काम करने पर बोलीं चित्रांगदा सिंह, टेंशन-सस्पेंस और पावर से भूरपूर है मूवीएशेज सीरीज में इंग्लैड टीम का शर्मनाक प्रदर्शन : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने जताई हमदर्दी, कही यह बातकाली हल्दी : एक ऐसा पौधा, जिसकी जड़ों में छीपा है औषधीय गुणों का खजानामैहर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मृतकों की हुई पहचान

मप्र-छग और हरियाणा का स्थापना दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यों को दी बधाई, पीएम ने मप्र के गौरवशाली इतिहास का किया जिक्र, मोहन ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यों को दी बधाई, पीएम ने मप्र के गौरवशाली इतिहास का किया जिक्र, मोहन ने भी दी शुभकामनाएं
a

admin

Nov 01, 202511:18 AM

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा का आज स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा समेत तमाम दिग्गजों ने राज्यों को स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! इन सभी क्षेत्रों ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्वर करे कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें। मैं इन सभी प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

प्रगति की नई रफ्तार भर रहा मप्रः मोदी

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यहां के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है।

पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की सराहना

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

हरियाणा की ऐतिहासिक धरती रही मिसालः पीएम

हरियाणा दिवस के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है। प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

मप्र के सीएम ने की खुशहाली की कामना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं पंजाब के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विकसित भारत के संकल्प के साथ सभी प्रदेश विकास, समृद्धि और खुशहाली के नित नए कीर्तिमान रचें, ईश्वर से यही कामना है।

जम्मू-कश्मीर के एलजी ने राज्यों को दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, केरल और मध्य प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस पर बधाई।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder