गुरुवार, 23 जुलाई 202609:59:58 PM
Download App
Home/देश

नीट पेपर लीक पर संग्राम तेज : बस में सवार होकर स्मृति वन जा रहे राहुल को पुलिस ने रोका, शक्ति प्रदर्शन में विपक्षी दलों के सांसद

admin

admin

Jul 23, 2026
03:13 PM
बस में सवार होकर स्मृति वन जा रहे राहुल को पुलिस ने रोका, शक्ति प्रदर्शन में विपक्षी दलों के सांसद

नई दिल्ली। नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को विपक्षी सांसदों के साथ बस में सवार होकर गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। यह काफिला राहुल गांधी के सरकारी आवास से निकला। कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख सांसद और वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में शामिल हुए। हालांकि इस दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। पुलिस ने स्मृति वन पहुंचने से पहले की विपक्षी नेताओं को रोक लिया। जिसको लेकर तीखी बहस भी हुई।

राहुल बोले- छात्रों के साथ खड़ा होना जरूरी

रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि जब छात्र सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं तो विपक्षी सांसदों को भी उनके साथ सड़क पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति जाने का फैसला किया गया। राहुल ने कहा कि छात्रों के लिए मुख्य संदेश यही है कि विपक्ष उनके साथ खड़ा है। राहुल गांधी के बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने काफिले को आगे बढऩे की अनुमति दे दी। इससे पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और बैरिकेडिंग की गई थी।

विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद निकला काफिला

राहुल गांधी ने गुरुवार को विपक्षी सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक में हृश्वश्वञ्ज विवाद, पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद विपक्षी नेता एक साथ गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

152 पेपर लीक, एक भी दोषी नहीं

आरजेडी सांसद संजय यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। वहीं, सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि विपक्ष छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति जा रहा है और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे युवाओं की आवाज उठाना चाहता है।

नीट विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्षी दल नीट विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। गांधी स्मृति की यात्रा को छात्रों के साथ एकजुटता और सरकार के खिलाफ राजनीतिक दबाव बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की थी, जिसके तहत एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध था।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें