बुधवार, 29 अप्रैल 202612:09:31 PM
Download App
Home/देश

राजा रघुवंशी मर्डर केस मे सोनम रघुवंशी को जमानत : परिवार में नाराजगी

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 29, 2026
07:23 AM
परिवार में नाराजगी

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग की अदालत से जमानत मिल गई है। मंगलवार को आए इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है, खासकर मृतक राजा के परिवार को, जिन्होंने इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताई है।

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था, लेकिन जमानत मिलने से वे आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में गोविंद रघुवंशी मास्टरमाइंड है, जिसने पैसों के दम पर मामले को प्रभावित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम को किसी भी हालत में माफ नहीं किया जाएगा।

हाईकोर्ट जाएगा राजा का परिवार

वहीं, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा उचित कारण नहीं बताए जाने के आधार पर अदालत ने जमानत दी है। उन्होंने साफ किया कि परिवार अब इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगा।

क्या है मामला?

राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 21 मई 2025 को हनीमून के लिए शिलॉंग गए थे। 26 मई को दोनों सोहरा घूमने निकले, जिसके बाद वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन के बाद 2 जून को राजा का शव सोहरा के वेई सादोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला था।

इस मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी समेत राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों—विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—को आरोपी बनाया है। हालांकि सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

करीब 10 महीने से जेल में बंद सोनम को अब जमानत मिल गई है, जिससे केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अब सबकी नजर हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें