शनिवार, 31 अक्टूबर 202609:44:31 AM
Download App
Home/देश

आईटी प्रोफेशन की सड़क हादसे में मौत : एक सप्ताह पहले दुबई से लोटे थे भोपाल, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
08:34 AM
एक सप्ताह पहले दुबई से लोटे थे भोपाल, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल कासिब अहमद की मौत हो गई। बाताया जा रहा है वह एक सप्ताह पहले ही दुबई से अपने घर भोपाल लौटे थे। कासिब दुबई की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे। वे अपने दोस्तों के साथ बाइक से कोलार डैम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोलार सिक्स लेन रोड पर गोल जोड़ के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़न बिगड़ गया। से उनकी बाईक गिट्टी पड़ी सड़क पर गिर गई।

इसके बाद बाइक सड़क किनारे फुटपाथ पर चढ़ गई। इसके बाद बाइक एक चाय की टपरी को तोड़ते हुए आगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि कासिब अहमद बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद कासिब के दोस्त ने उन्हें अस्पताल ले पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कजलीखेड़ा पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद कजलीखेड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती आशंका सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने की है। हादसे के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। एक सप्ताह पहले विदेश से घर लौटे कासिब की इस तरह अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें