शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:47:07 PM
Download App
Home/देश

उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : राज्योत्सव कार्यक्रम से शाह ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, कांग्रेस-राहुल पर भी साधा निशाना

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
09:40 AM
राज्योत्सव कार्यक्रम से शाह ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, कांग्रेस-राहुल पर भी साधा निशाना

देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने वे राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने जहां उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने की हुंकार भरी। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटों पर भगवा लहराने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और कांग्रेस-राहुल गांधी पर जमकर वार भी किया।

शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कई राज्यों में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर चुकी है। अब बारी उत्तराखंड की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई करते हुए कहा कि इस बार 65 पार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। भाजपा उत्तराखंड को सुरक्षित, समृद्ध और देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाना चाहती है। इसके लिए जनता का समर्थन और जनादेश जरूरी है।

राहुल गांधी पर हमला, घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा

वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्वोट बचाओश् नहीं, बल्कि श्घुसपैठिया बचाओश् यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या मतदाता सूची को घुसपैठियों से मुक्त नहीं किया जाना चाहिए? शाह ने कहा कि देश और देवभूमि से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि मतदाता सूची में घुसपैठियों के नाम नहीं होने चाहिए।

अतिक्रमण और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

अमित शाह ने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा सरकार सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अवैध मजारों और मदरसों के नाम पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया जाएगा।

पलायन रोकने और रोजगार बढ़ाने का दावा

शाह ने कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों तक उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मनीऑर्डर और पलायन के भरोसे छोड़ दिया गया। भाजपा सरकार ने स्थानीय रोजगार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा और उनके कार्यकाल के कामकाज पर सवाल उठाए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें