शनिवार, 9 मई 202611:35:31 AM
Download App
Home/देश

बंगाल में सत्ता परिवर्तन : शुभेंदु बने बंगाल के अधिकारी, इन दिग्गजों ने भी ली मंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल बनीं महिला चेहरा

admin

admin

May 09, 2026
08:48 AM
शुभेंदु बने बंगाल के अधिकारी, इन दिग्गजों ने भी ली मंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल बनीं महिला चेहरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच शनिवार को कोलकाता में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेकर नई सरकार का हिस्सा बने।

समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। बीजेपी नेतृत्व ने इसे “नए बंगाल की शुरुआत” बताया। नई सरकार की टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आई।

शुभेंदु अधिकारी के हाथों में बंगाल की कमान

बीजेपी की जीत के सबसे बड़े चेहरों में शामिल शुभेंदु अधिकारी अब पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। कभी टीएमसी के प्रभावशाली नेता रहे शुभेंदु ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद उन्होंने राज्य की राजनीति में बड़ा प्रभाव बनाया।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सहित कई सीटों पर बीजेपी को मजबूत किया और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने राज्य के विकास, कानून व्यवस्था और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही।

दिलीप घोष को मिला अहम जिम्मा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल बीजेपी के संगठन को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। खड़गपुर सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे दिलीप घोष लंबे समय से पार्टी के मजबूत हिंदुत्ववादी चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

अग्निमित्रा पॉल बनीं महिला चेहरा

बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में जगह बनाई। आसनसोल दक्षिण सीट से विधायक अग्निमित्रा पॉल बंगाल बीजेपी का प्रमुख महिला चेहरा मानी जाती हैं। राजनीति में आने से पहले वह फैशन डिजाइनर के रूप में प्रसिद्ध थीं। पार्टी ने उन्हें महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के प्रतीक के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

मातुआ और आदिवासी समाज को भी प्रतिनिधित्व

नई सरकार में सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया को मंत्री बनाकर मातुआ समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं रानीबांध से पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू को मंत्रिमंडल में शामिल कर आदिवासी समाज को भी जगह दी गई।

इसके अलावा निशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रहे प्रमाणिक ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था और इस चुनाव में विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। नई सरकार के गठन के साथ अब पूरे देश की नजर पश्चिम ठमदहंस में बीजेपी के शासन और उसके फैसलों पर टिकी हुई है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें