बुधवार, 4 नवंबर 202610:14:38 AM
Download App
Home/देश

भोपाल के नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार : एक किलो चरस के साथ धराया तस्कर, एनसीबी और पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 04, 2026
08:31 AM
एक किलो चरस के साथ धराया तस्कर, एनसीबी और पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोविंदपुरा पुलिस और एनसीबी की टीम ने एक किलो चरस के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। बजाया जा रहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से चरस की खेप लेकर भोपाल पहुंच रहा था। पुलिस ने गोविंदपुरा थाने के सामने ही बस रुकवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान हैदराबाद निवासी व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली से चरस लेकर भोपाल आ रहा था। हालांकि, वह किसके लिए यह खेप लेकर आया था और भोपाल में इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं जांच एजेंसियां अब आरोपी यह पता लगाने की कोशिश करेंगी की नशे सप्लाई की चेन कहां से जुड़ी है।

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, एनसीबी और गोविंदपुरा पुलिस को नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। संदिग्ध बस पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही बस गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, पुलिस टीम ने उसे रुकवा लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान एक किलो चरस बरामद होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें