गुरुवार, 19 नवंबर 202602:06:16 AM
Download App
Home/देश

यूपी में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : योगी का बड़ा ऐलान, सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 18, 2026
08:32 AM
योगी का बड़ा ऐलान, सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने नेतृत्वए समर्पित कार्यकर्ताओं और सरकार की उपलब्धियों के दम पर जनता के बीच जाएगी। पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश अब बीमारू राज्य नहींए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनकर उभरा है।

कानून.व्यवस्था को बताया सबसे बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को दंगा और कर्फ्यू मुक्त बनाने का काम किया है। पहले सपा.कांग्रेस के शासन में अराजकताए रंगदारीए लूट और दंगे आम बात थे। आज अपराधियों और माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में 2ण्30 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई हैए जबकि 32 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पुलिस प्रशिक्षण क्षमता भी छह हजार से बढ़ाकर 60 हजार कर दी गई है।

12 लाख करोड़ से 36 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था

योगी ने दावा किया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगभग 12 लाख करोड़ रुपये थीए जो अब बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है। प्रति व्यक्ति आय भी 43 हजार रुपये से बढ़कर 1ण्24 लाख रुपये तक पहुंच गई है। सरकार ने वर्ष 2029.30 तक उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 हजार से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं। वहींए 96 लाख से अधिक लघु और मध्यम उद्योगों से 3.25 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। निवेश के जरिए करीब 65 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

ब्रह्मोस निर्माण से बदली प्रदेश की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश की पहचान कट्टा और बम बनाने वाले प्रदेश के रूप में होती थीए लेकिन आज यहां ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। रक्षा गलियारे और औद्योगिक परियोजनाओं से प्रदेश की पहचान बदल रही है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाए एक्सप्रेस.वे और रक्षा उद्योग विकास को नई गति दे रहे हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

योगी ने सपा और कांग्रेस पर परिवारवादए तुष्टीकरण और समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के गरीबों को आवासए राशन और अन्य योजनाओं का लाभ दे रही है। प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक शौचालय और करीब 65 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अयोध्याए काशी और मथुरा सहित धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए बताया कि 4ए500 से अधिक धार्मिक और पौराणिक स्थलों के पुनरुद्धार का काम किया गया है।

2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहींए बल्कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इसके लिए युवाओं को रोजगारए महिलाओं को सुरक्षा और सम्मानए किसानों को बेहतर अवसर तथा व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि विकास और सुशासन के मुद्दों पर जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें