शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:47:21 PM
Download App
Home/देश

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज : दूसरे मुकाबले में भी विलेन बनेगा मौसम, बेलिंग्टन में 60 फीसदी बारिश की संभवना, खिलाड़ियों के तैयारियों पर पड़ा असर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
08:36 AM
दूसरे मुकाबले में भी विलेन बनेगा मौसम, बेलिंग्टन में 60 फीसदी बारिश की संभवना, खिलाड़ियों के तैयारियों पर पड़ा असर

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में बारिश लगातार परेशानी खड़ी कर रही है। ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले के दौरान मौसम ने खलल डाला था। अब बेलिंग्टन में शनिवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग ने मैच के दिन बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर मुकाबले का पूरा रोमांच देखने से वंचित रहना पड़ सकता है। मौसम के बदले का मिजाज का असर मैच के एक दिन पहले खिलाड़ियों की तैयारियों में भी देखने को मिला।

बारिश के चलते दोनों टीमों के अभ्यास कार्यक्रम में बदलाव

शुक्रवार को वेलिंगटन में दिन के पहले हिस्से में हल्की लेकिन लगातार बारिश होती रही। इसके चलते दोनों टीमों को अपने अभ्यास कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा.। बारिश के कारण न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर सुविधा में शिफ्ट कर दिया, जबकि भारतीय टीम ने प्रैक्टिस सेशन ही रद्द कर दिया।

शनिवार को 60 फीसदी तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को दिन के पहले हिस्से में बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है, जबकि दूसरे हिस्से में यह संभावना 55 प्रतिशत बताई गई है। यदि मौसम ने साथ नहीं दिया तो दूसरे वनडे का खेल भी प्रभावित हो सकता है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सीरीज में बढ़त मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है।

पहले वनडे में भी डीएलएस नियम से निकला था परिणाम

सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण काफी प्रभावित हुआ था। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके बाद भारतीय पारी के दौरान दो बार बारिश ने खेल रोका। दूसरी बार बारिश के बाद भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 22.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें