सोमवार, 26 अक्टूबर 202608:54:05 AM
Download App
Home/देश

राहुल गांधी का काफिला हुआ हादसे का शिकार : सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराई गाड़ियां, रही राहत की बात

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 26, 2026
06:31 AM
सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराई गाड़ियां, रही राहत की बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गई गाड़ियां आपस में टकरा गई है। इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट की ओर जा रहे थे। राहत की बात यह रही की राहुल गांधी की गाड़ी सुरक्षित रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल गाड़ियां प्रभावित हुईं। काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है।

सुबह 7 बजे आवास से निकले थे राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई और फैसले से संबंधित कार्यवाही के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना है। इसी उद्देश्य से वह लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे, तभी उनके काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई।

हादसे के कारणों की जानकारी का इंतजार

इस घटना में राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की गाड़ी सुरक्षित रही। हालांकि, काफिले में शामिल अन्य वाहनों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें