दोस्ती की आड़ में वार करने वालों को नहीं बख्शेंगे : सूर्या हात्याकांड में योगी की दो टूक, ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी सीएम योगी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सामने आई सूर्या प्रताप और असद से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए अपराधियों और समाज में अशांति फैलाने वालों को सख्त संदेश दिया। बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि दोस्ती की आड़ में विश्वासघात और छुरेबाजी जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
यूपी के सीएम योगी यही नहीं, उन्होंने आगे यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है जो समाज के विश्वास और सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
समाज को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा, मानवता और सद्भाव भारतीय समाज की पहचान हैं, लेकिन जब कुछ ताकतें समाज और व्यवस्था के सामने चुनौती बनकर खड़ी होती हैं तो उनका मुकाबला करना भी आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार शस्त्र उठाने की जरूरत भी पड़ सकती है, खासकर तब जब सामने खर-दूषण जैसी प्रवृत्तियां मौजूद हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से कानून का सम्मान करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति या समूह खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल न करे।
सबका साथ, सबका विकास की नीति पर सरकार का जोर
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्सबका साथ, सबका विकासश् के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री के बयान को गाजियाबाद की हालिया घटना के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार कानून का राज कायम रखने, अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
