cannes film festival 2026 : महाराष्ट्रीयन 'नऊवारी' साड़ी पहनकर ग्लोबल मंच पर पहुंचीं एक्ट्रेस प्राजक्ता माली, परंपरा और एक्टिंग दोनों में मचाया धमाल!

फ्रांस: फ्रांस में आयोजित 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मराठी एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने शानदार एंट्री की. इस खास मौके पर उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय महाराष्ट्रीयन संस्कृति का रंग बिखेरा है. दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह प्राजक्ता गाउन या वेस्टर्न ड्रेस नहीं कैरी की,बल्कि इस विदेशी मंच पर देश की समृद्धशाली गौरवशाली संस्कृति को पेश किया.उन्होंने इस मौके के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नीली 'नऊवारी' साड़ी पहनी और पारंपरिक नथ पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं।
मराठी Look में नजर आईं प्राजक्ता माली
जहां विदेशों में भारतीय अभिनेत्री और मॉडल विदेशी चमक बिखरेती नजर आईं तो वहीं मराठी एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ट्रेडिशनल मराठी अंदाज में नजर आईं. महाराष्ट्र की पारंपरिक नौवारी साड़ी, जिसे गरिमा, शक्ति और गौरव का प्रतीक माना जाता है… अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी खास पहचान बना रही है। और इसका श्रेय जा रहा है प्राजक्ता को, जिन्होंने इस पारंपरिक पहनावे को बेहद आत्मविश्वास और खूबसूरती के साथ दुनिया के सामने पेश किया। प्राजक्ता ने नौवारी साड़ी को सिर्फ एक परिधान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान के रूप में प्रस्तुत किया। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ भारतीय फैशन को नया आयाम दिया, बल्कि वैश्विक फैशन जगत का ध्यान भी आकर्षित किया है।

इस शानदार उपस्थिति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मराठी संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया. प्राजक्ता माली एक एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और कवयित्री हैं. प्राजक्ता ने ज्यादातर मराठी फिल्मों और टेलीविजन में काम किया है. वो शाहरुख खान के साथ 2004 में आई स्वदेश फिल्म में भी नजर आई थीं.
भारतीय परंपरा संगम
जहां एक तरफ पश्चिमी फैशन का दबदबा माना जाता है वहीं प्राजक्ता ने साबित किया कि भारतीय परंपरा भी उतनी ही स्टाइलिश, प्रभावशाली और ग्लोबल अपील रखती है।उनकी इस प्रस्तुति के बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है.लोग इसे भारतीय संस्कृति की जीत और परंपरा के गौरव से जोड़कर देख रहे हैं।नौवारी साड़ी में प्राजक्ता का यह अंदाज अब सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं.बल्कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला संदेश बन गया है।

सोशल मीडिया पर जताई खुशी
मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली प्राजक्ता ने साल 2013 में केदार शिंदे की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘खो-खो’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीत लिया।2017 में फिल्म ‘हम्पी’ के जरिए प्राजक्ता ने एक अलग पहचान बनाई। वहीं 2019 की कॉमेडी थ्रिलर ‘डोक्याला शॉट’ में उनके किरदार को खूब सराहा गया।इसके बाद 2021 में आई फिल्म ‘पांडू’ ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा। इसी फिल्म के लिए उन्हें फेवरेट विलेन का MFK अवॉर्ड भी मिला।प्राजक्ता ने ‘लकडाउन बी पॉजिटिव’ जैसे फैमिली ड्रामा और सोशल थ्रिलर ‘Y’ में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, जिससे इंडस्ट्री में उनकी मजबूत पहचान बनी।लगातार अलग-अलग किरदारों में खुद को साबित करने वाली प्राजक्ता आज मराठी सिनेमा की उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने कॉमेडी से लेकर सोशल थ्रिलर तक हर जॉनर में अपनी छाप छोड़ी है।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
