बुधवार, 20 मई 202601:13:41 PM
Download App
Home/देश

वीआईपी संस्कृति से दूर : ई-रिक्शा में दिखी मंत्रियों की सादगी, बोले- बदलाव खुद से शुरू हो

admin

admin

May 20, 2026
11:00 AM
ई-रिक्शा में दिखी मंत्रियों की सादगी, बोले- बदलाव खुद से शुरू हो

भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार को सादगी और जिम्मेदारी की एक खास तस्वीर देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपनाते हुए मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्री ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे। कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए साधारण और पर्यावरण अनुकूल सफर चुना।

मंत्रियों का यह कदम न केवल सादगी का उदाहरण बना, बल्कि आम लोगों को भी प्रदूषण कम करने और ईंधन बचाने का सकारात्मक संदेश दे गया। राज्यमंत्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा संसाधनों के संतुलित उपयोग का जो आह्वान किया गया है, उसे सभी नागरिकों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव संभव होते हैं।

ऊर्जा बचत को जन आंदोलन बनाने की अपील

मंत्री द्वय ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, प्रदूषण घटाने और ऊर्जा बचत को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर छोटे कदम उठाए, तो आने वाले समय में स्वच्छ, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत का निर्माण संभव होगा। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने “सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार-ईंधन बचत हर बार” का संदेश भी दिया और लोगों से अधिक से अधिक पर्यावरण अनुकूल साधनों के उपयोग का आग्रह किया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें