79th Cannes Film Festival : “घूंघट वाली वायरल गर्ल” रुचि गुर्जर ने विदेशी जमीं पर जमाया रंग, इंटनेशनल मंच पर पेश की भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक

Viral Ghoonghat Girl In 79th Cannes Film Festival: फ्रांस में आयोजित 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर इस साल राजस्थान की मॉडल और एक्ट्रेस रुचि गुर्जर की मौजूदगी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.रुचि जब कान्स के इंटरनेशनल मंच पर अपनी खूबसूरत गुलाबी राजस्थानी परिधान और पारंपरिक घूंघट ओढ़े पहुंचीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया.लोगो उनकी एक झलक के दीवाने हो गए.जिसे शादी और शुभ अवसर पर पहना जाता है। पोशाक में पिंक और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी का कॉम्बिनेशन इतना रिच दिखा कि पूरा लुक किसी रॉयल राजपूताना दुल्हन जैसी फील दे रहा है। जहां ट्रेडिशनल स्टाइलिंग ने उनके देसी अवतार को और निखार दिया उनका यह गरिमामयी राजस्थानी अंदाज न केवल भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश कर रहा था, बल्कि इसके पीछे एक गहरा और सशक्त सामाजिक संदेश भी छिपा था, जिसने इंटरनेशनल मीडिया के साथ ही देसी मीडिया का दिल जीत लिया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मेहाड़ा गुर्जरवास गांव की रहने वाली रुचि गुर्जर इन दिनों मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। पिछले पांच वर्षों से मुंबई में एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रुचि लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। रुचि की फिल्म ‘लाइफ’ पहले ही रिलीज हो चुकी है, जबकि हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘घूंघट’ में भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले दो से तीन महीनों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा रुचि कई वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।खास बात ये रही कि रुचि हाल ही में करीब सात साल बाद अपने पैतृक गांव मेहाड़ा गुर्जरवास पहुंचीं, जहां ग्रामीणों और परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उनकी सफलता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
बीते साल PM मोदी की फोटो वाली माला पहनकर कान्स पहुंची थीं रुचि
बीते साल एक्ट्रेस रुचि गुजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला हार गले में डालकर रेड कार्पेट पर एंट्री कर हर किसी का ध्यान खींचा था. जहां कई लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल तो किसी ने उन्हें धंधभक्त तक करार दे दिया था. वहीं कईओं ने उनकी लुक की तारीफ की थी.

इस बार रुचि ने अपने ट्रेडिशन अंदाज से हर किसी की बोलती बंद कर दी.वहीं रुचि का यह लुक मशहूर डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किया गया था, जिसमें गुलाबी राजपूती पोशाक के साथ पारंपरिक आभूषणों ने उनके व्यक्तित्व को बेहद आकर्षक बनाया. जब उनसे घूंघट के बारे में पूछा गया, तो रुचि ने बहुत ही सादगी और मजबूती के साथ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मैंने यह घूंघट चुप रहने के लिए नहीं पहना है, यह मेरा विरोध है. महिला का असली सम्मान उसकी आजादी, उसके आत्मविश्वास और बराबरी में है, न कि उसकी पहचान को घूंघट के पीछे छिपाने में.”

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
