गुरुवार, 21 मई 202605:52:30 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

DURG NEWS UPDATE शिक्षा विभाग में अटैचमेंट खत्म : सभी संलग्न शिक्षक मूल स्कूल लौटेंगे

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 21, 2026
06:40 AM
सभी संलग्न शिक्षक मूल स्कूल लौटेंगे

दुर्ग : जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने 20 मई को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूलों में अध्यापन व्यवस्था के तहत किए गए सभी संलग्नीकरण अब समाप्त माने जाएंगे।

डीईओ ने जारी किया आदेश

डीईओ ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके स्तर पर भी किसी शिक्षक को अन्य स्कूल या कार्यालय में संलग्न किया गया है, तो उसे तुरंत निरस्त किया जाए। संबंधित शिक्षकों को तत्काल उनकी मूल पदस्थापना वाली शाला के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े लाल आतंक से विकास की राह पर दारेली : 40 साल बाद गांव पहुंचा प्रशासन

प्रतिवेदन जमा करना अनिवार्य

जिला शिक्षा कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यमुक्ति की कार्रवाई पूरी करने के बाद 25 मई तक पालन प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि जिले में कोई भी शिक्षक अब संलग्न नहीं है।

कार्रवाई की मांग उठी

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग में भी अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। विभाग में केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि कई अधिकारी और लिपिक भी वर्षों से कार्यालयों में संलग्न होकर कार्य कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : लू का अलर्ट, सीएम ने राहुल के बयान को कहा अमर्यादित और मानसून की तैयारी

मामले पाए जाने पर होगी कार्यवाही

सूत्रों के मुताबिक व्याख्याता और प्राचार्य कैडर के कुछ कर्मचारी स्कूलों में पदस्थापना से बचने के लिए जिला या विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में संलग्न हो जाते हैं। अब ऐसे कर्मचारियों की भी पहचान कर उन्हें मूल संस्था में भेजने की तैयारी की जा रही है। डीईओ अरविंद मिश्रा ने चेतावनी दी है कि आदेश जारी होने के बाद भी यदि कोई शिक्षक संलग्न पाया जाता है, तो संबंधित शिक्षक और संस्था प्रमुख के खिलाफ जिम्मेदारी तय करते हुए उच्च कार्यालय को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें