गुरुवार, 21 मई 202607:04:16 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अपडेट : सीएम साय का संवाद, नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी , सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा और हीट वेव अलर्ट

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 21, 2026
11:07 AM
सीएम साय का संवाद, नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी , सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा और हीट वेव अलर्ट

आज की कौन सी रही प्रमुख खबरे जो आपको जानना है जरुरी सबकुछ जान लीजिये विस्तार से

रामपुर में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी

सूरजपुर जिले के रामपुर गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का सहज और ग्रामीणों से जुड़ा अंदाज देखने को मिला। ग्रामीणों ने तेंदूपत्ता से बनी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाई और पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक छोटे बच्चे को माला पहनाकर दुलार भी किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

विस्तार से पढने कर के लिए यहाँ क्लिक करे रामपुर में मुख्यमंत्री साय का जमीनी निरीक्षण : तेंदूपत्ता संग्राहकों संग की चौपाल

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख से ज्यादा की ठगी

सूरजपुर जिले के मोहंदी गांव में नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ओमकार वर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के कमलनारायण साहू ने एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे लिए। आरोपी ने अपने प्रभाव और पहचान का हवाला देते हुए अलग-अलग लोगों से करीब 10 लाख 60 हजार रुपए वसूले। ठगी का शिकार हुए लोगों में हरिनारायण वर्मा, शीतल साहू और प्रताप वर्मा भी शामिल हैं। यह रकम अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच किस्तों में दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े जनकपुर अस्पताल की बदहाल तस्वीर : प्रसूति वार्ड में टपकती छत, करंट का डर , मरीजों की सुरक्षा पर संकट

फंड और मानदेय की मांग को लेकर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा

कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में पंचायतों को पर्याप्त फंड नहीं मिलने और महीनों से मानदेय अटकने से नाराज 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सरपंच संघ का आरोप है कि पिछले एक साल से पंचायतों में कोई नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुआ, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम पूरी तरह ठप हैं।

यह भी पढ़े DURG NEWS UPDATE शिक्षा विभाग में अटैचमेंट खत्म : सभी संलग्न शिक्षक मूल स्कूल लौटेंगे

गर्मी की छुट्टियों में स्कूल खोलने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती

प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूल संचालित करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर ऐसे स्कूलों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को दिन में घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें