गुरुवार, 21 मई 202605:54:08 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

गौमाता की सेवा में भिलाई निगम प्रशासन : गर्मी से राहत के लिए विशेष अभियान

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 21, 2026
06:59 AM
गर्मी से राहत के लिए विशेष अभियान

लोकेश साहू : भिलाई के कोसा नगर स्थित गौठान की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिक निगम द्वारा गौवंश की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। निगम आयुक्त राजीव पांडेय की निगरानी में गौशाला में गायों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने के लिए ग्रीन शेड लगाए गए हैं, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है।

गर्मी से बचाव के लिए लगे पंखे

गौठान में गायों के लिए दाना-चारा और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए पंखे भी लगाए गए हैं। निगम की टीम लगातार गौवंश की देखरेख कर रही है और व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़े लाल आतंक से विकास की राह पर दारेली : 40 साल बाद गांव पहुंचा प्रशासन

रोजाना स्वास्थ्य परीक्षण

गौवंश के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सकों द्वारा रोजाना स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। किसी भी बीमारी या परेशानी की स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध वसूली के खिलाफ सख्त रुख

इधर, गौसेवा के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ भी निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त राजीव पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गौसेवा के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : समर वेकेशन में ऑनलाइन होगी सुनवाई

लोगो में सकारात्मक संदेश

आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि वे नकद राशि देने के बजाय दाना, चारा, भूसा या अन्य आवश्यक सामग्री देकर गौसेवा में सहयोग करें, ताकि सहायता सीधे गौवंश तक पहुंच सके। नगर निगम की इन व्यवस्थाओं से जहां गौवंश को भीषण गर्मी में राहत मिल रही है, वहीं शहरवासियों के बीच भी सकारात्मक संदेश जा रहा है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें