मंगलवार, 24 नवंबर 202606:17:15 PM
Download App
Home/देश

महाकालेश्वर मंदिर : भस्मारती में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप के दर्शन कर हुए भाव विभोर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 24, 2026
05:54 AM
भस्मारती में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप के दर्शन कर हुए भाव विभोर

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इतना ही भक्तों में खासा उत्साह भी देखने को मिला। एक जहां भक्त अपने आराध्य देव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भाव विभोर नजर आए। वहीं जय श्री महाकाल के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

राजा स्वरूप में हुआ बाबा का दिव्य शृंगार

भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का मनमोहक राजा स्वरूप में शृंगार किया गया। भगवान को त्रिशूल, त्रिपुंड और ड्रायफ्रूट से सजाया गया। निराकार से साकार स्वरूप में बाबा के दर्शन होते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। हर तरफ जय श्री महाकाल के जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद बाबा को फल-मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। झांझ-मंजीरों और डमरू की मधुर ध्वनि के बीच आरती की गई। श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य के दर्शन करते नजर आए।

वीरभद्र से आज्ञा लेकर खोले गए मंदिर के पट

मंदिर का कपाट खोलेन से पहले भगवान वीरभद्र से आज्ञा ली गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। मंदिर के पट खुलते ही पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से बाबा अभिषेक किया गया।

कपूर आरती के बाद बाबा ने धारण किया मुकुट

पूजन की परंपरा के तहत प्रथम घंटाल बजाकर बाबा महाकाल को हरिओम जल अर्पित किया गया। इसके बाद कपूर आरती संपन्न हुई और बाबा महाकाल को मुकुट धारण कराया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के पश्चात झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भस्म आरती की शुरुआत हुई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें