शुक्रवार, 20 नवंबर 202607:30:52 AM
Download App
Home/देश

जीतू को मिले 4 नए सह-प्रभारी : कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मप्र के 5 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 20, 2026
06:43 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया कांग्रेस आलाकमान ने नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबालिया, डॉ. अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नई टीम संजना जाटव, रणविजय सिंह लोचाव और उषा नायडू की जगह लेगी।

वहीं कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस ने प्रदेश के पांच नेताओं को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर अन्य राज्यों में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इनमें कुणाल चैधरी, हिना कावरे, भूपेंद्र मरावी, मनोज चैहान और पोरलाल खरते शामिल हैं। यह बदलाव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में चल रहे व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है।

पीसीसी चीफ ने नियुक्तियों का किया स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन नियुक्तियों का स्वागत किया है। साथ ही पदाधिकारियों से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने संगठनात्मक कौशल, अनुभव और समर्पण के साथ कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जीतू पटवारी ने इन सभी नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे राज्य के नेताओं को दूसरे राज्यों में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

2028 के चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की कवायद

बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हैं। कांग्रेस का यह फेरबदल जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें