शुक्रवार, 20 नवंबर 202607:30:52 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की दमदार वापसी : शतक से चूके यशस्वी, पहली पारी में 209 रन पीछे है टीम इंडिया

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 20, 2026
06:11 AM
शतक से चूके यशस्वी, पहली पारी में 209 रन पीछे है टीम इंडिया

वेलिंगटन। इन दिनों भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले मुकाबले का दूसरा टीम इंडिया के नाम रहा। पहले गेंदबाजों ने जहां पांच कीवी बल्लेबाजों को आउट कर मेजबान टीम को 368 रनों पर रोक दिया। वहीं दूसरी ओर भारत ने अपनी पहली पारी में खेल समाप्ति तक एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 52 रन और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 85 रनों की शानदार पारी खेल आउट हो गए हैं। भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर से 209 रन पीछे है।

भारत की ओर से पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। शुरुआत ओवरों ने दोनों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए संभलकर खेला, लेकिन जब वे क्रीज पर जम गए तो रन बनाने की स्पीड बढ़ा दी। खासकर यशस्वी ने आक्रामता दिखाते हुए कीवी गेंदबाजों पर हावी होने से रोके रखा।

यशस्वी-राहुल ने पहले विकेट के लिए जोड़े 130 रन

जायसवाल ने 89 गेंदों का सामना करते हुए 16 चैकों की मदद से 85 रन की शानदार पारी खेली। वह अपने शतक से महज 15 रन दूर रह गए। मैट हेनरी ने उन्हें आउट कर भारत को पहला झटका दिया। हालांकि, आउट होने से पहले जायसवाल और राहुल ने पहले विकेट के लिए 27.5 ओवर में 130 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

राहुल का अर्धशतक, पडिक्कल के साथ संभाली पारी

जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 116 गेंदों पर पांच चैकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल 35 गेंदों में तीन चैकों के साथ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की कोशिश तीसरे दिन इस साझेदारी को आगे बढ़ाकर न्यूजीलैंड की बढ़त खत्म करने की होगी।

ग्लेन फिलिप्स का शतक, हेनरी निकोलस ने बनाए नाबाद 175 रन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल पांच विकेट पर 243 रन से आगे बढ़ाया। ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोलस ने भारतीय गेंदबाजों के सामने शानदार बल्लेबाजी की। फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए, जबकि निकोलस ने 335 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 175 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में 21 चैके शामिल रहे।

दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। फिलिप्स के आउट होने के बाद भी निकोलस ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने नाथन स्मिथ के साथ 32, काइल जैमिसन के साथ 25 और जैकब डफी के साथ 20 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को 368 रन तक पहुंचाया।

बुमराह समेत भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। आकाशदीप ने तीन, अंशुल कंबोज ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट हासिल किया। वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता नहीं मिली।

दूसरे दिन के खेल के बाद मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। जायसवाल और राहुल की शानदार शुरुआत ने भारतीय टीम को मजबूती दी है। अब तीसरे दिन राहुल और पडिक्कल पर बड़ी साझेदारी कर भारत को न्यूजीलैंड के स्कोर के करीब पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें