गुरुवार, 22 अक्टूबर 202611:09:39 AM
Download App
Home/देश

मप्र सरकार के लग्जरी विमान सियासी संग्राम : जीतू के सवालों पर भाजपा ने दी नसीहत, लोया ने किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 22, 2026
09:36 AM
जीतू के सवालों पर भाजपा ने दी नसीहत, लोया ने किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी विमान को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी प्रदेश पर करीब 5 लाख करोड़ के कर्ज का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लग्जरी विमान खरीदने के बजाय सरकार को रोटी, कपड़ा, मकान, और युवाओं के रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। पटवारी के इन सवालों पर भाजपा ने भी पलटवार किया।

भाजपा के मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्यों में सरकारी विमानों के इस्तेमाल की व्यवस्था देखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ पार्टी के नेता भी सरकारी विमानों का उपयोग करते हैं।

‘जनता की समस्याएं सुनने में मिलेगी मदद’

बृज गोपाल लोया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार संवेदनशील है और सरकारी विमान का उपयोग जनता के बीच पहुंचने तथा उनकी समस्याएं सुनने के लिए किया जा सकेगा। उनके मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की परेशानियों को समझने में यह सुविधा मददगार साबित हो सकती है।

उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी विमान को लेकर टिप्पणी करने से पहले पार्टी को अपने शासन वाले राज्यों की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी से जोड़कर देखा है। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुकेश नायक क्या कहते हैं, यह वही जानें।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें