बुधवार, 27 मई 202608:55:35 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पेंड्रा के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जेवर लूटने का विरोध करने पर सीने में मारी गोली, जिले के कारोबारियों में आक्रोश

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 27, 2026
10:04 AM
पेंड्रा के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जेवर लूटने का विरोध करने पर सीने में मारी गोली, जिले के कारोबारियों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब प्रदेश में चाकूबाजी के साथ-साथ खुलेआम बंदूक का इस्तेमाल भी बढ़ता दिख रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश लूटपाट के इरादे से पहुंचे थे…लेकिन विरोध करने पर कारोबारी को सीने में गोली मार दी और सोना-चांदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और व्यापारियों ने पेंड्रा बंद का ऐलान कर दिया है।

दरअसल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया.जब सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और सोना-चांदी लूटने लगे। बताया जा रहा है कि प्रदीप सोनी ने जब विरोध किया.तो बदमाशों ने बेहद करीब से उनके सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही कारोबारी जमीन पर गिर पड़े.और आरोपी मौके से सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया.लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव रखकर किया प्रदर्शन

हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए परिजन और व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार

सराफा व्यापारी संगठन समेत कई व्यापारी संगठनों ने घटना के विरोध में कल पेंड्रा बंद का ऐलान किया है। जहां पूरा बाजार बंद नजर आया सुबह सभी दुकाने बंद रखी गई व्यापारियों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए.वरना आंदोलन किया जाएगा.

पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले चाकूबाजी की घटनाएं सुर्खियों में थीं…और अब बदमाश खुलेआम बंदूक लेकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।पेंड्रा की इस घटना ने व्यापारियों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ा दिया है। सवाल ये है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए.और क्या प्रदेश में आम लोगों और कारोबारियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे है?

CCTV और टेक्निकल एविडेंस के जरिए जांच

बड़ी अपडेट

1. पोस्टमार्टम पर अड़े परिजन: मृतक प्रदीप सोनी के परिजनों ने साफ कर दिया है कि जब तक तीनों आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। सुबह 6 बजे से प्रशासन की टीम पोस्टमार्टम कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन सहमति नहीं बन पाई है।

2. 3 डॉक्टरों का पैनल तैयार: प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों की टीम गठित की है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा खुद जिला अस्पताल में मौजूद हैं और परिजनों को समझाने में जुटे हैं।

3. बिलासपुर IG पहुंचे रात में: मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर IG राम गोपाल गर्ग देर रात गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

4. 6 जिलों में नाकेबंदी: पल्सर सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए GPM के अलावा बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, कोरिया, अनूपपुर और डिंडोरी जिले में भी नाकेबंदी की गई है।

5. इलाके में भारी नाराजगी: दिनदहाड़े भरे बाजार में हुई हत्या से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। व्यापारी संगठनों ने आज GPM जिला बंद का ऐलान किया है। बाजार पूरी तरह बंद हैं.

सीसीटीवी और टेक्निकल एविडेंस के जरिए जांच

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें