छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : कैबिनेट के फैसले , बदलेगा मौसम,विधायक ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार और बिलासपुर से स्पेशल ट्रेन

छत्तीसगढ़ की सुबह के महत्वपूर्ण अपडेट .....
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कर्मचारी चयन मंडल को अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अधीन किया जाएगा। वहीं डामर की बढ़ी कीमतों को देखते हुए अनुबंधित ठेकेदारों को क्षतिपूर्ति राशि देने का फैसला भी लिया गया है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम
भीषण गर्मी के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए सुबह 10 बजे तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भाजपा विधायक ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले में एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस बुधवार सुबह पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन
गर्मी के मौसम में बढ़ती रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 28 मई को बिलासपुर से रवाना होगी। रेलवे का कहना है कि इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में राहत मिलेगी।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
