सूरजपुर में आर्म्स एक्ट में FIR पर गरमाई सियासत : कांग्रेस का प्रदेशभर में आंदोलन

रायपुर। सूरजपुर जिले में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मामले के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
कांग्रेस ने कहा एफआईआर गलत
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में पार्टी ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है।
प्रदेशभर में आन्दोलन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में किसी एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया जाए। साथ ही कांग्रेस ने घोषणा की है कि बुधवार को सभी जिलों में थानों के सामने अनशन कर विरोध जताया जाएगा।
जारी रहेगा विरोध
पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है और जब तक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
