बुधवार, 3 जून 202607:23:56 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

PM Excellence Award : PM सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान,4 जून को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड, सीएम ने जाहिर की खुशी

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 03, 2026
06:31 AM
PM सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान,4 जून को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड, सीएम ने जाहिर की खुशी

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित "Month of Solar" अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने पर छत्तीसगढ़ का चयन PM Surya Ghar Excellence Award के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर राज्य सरकार ने ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सरकार ने इसे टीमवर्क, बेहतर क्रियान्वयन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दी..उन्होंने एक्स पर लिखा..

छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित "Month of Solar" कैंपेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में अधिकतम वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ को पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 

वहीं इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय टीमवर्क, प्रतिबद्धता और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय को दिया। उनका कहना है कि आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। 

बतादें कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उद्देश्य घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर बिजली उत्पादन बढ़ाना और आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। छत्तीसगढ़ में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीएम सूर्यघर योजना में राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर छत्तीसगढ़ ने यह साबित कर दिया है कि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में उसके प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं। आने वाले समय में यह उपलब्धि न केवल प्रदेश की पहचान मजबूत करेगी, बल्कि हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें