मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में लेंगे सात फेरे : बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की सादगीपूर्ण शादी बनी चर्चा का विषय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी देंगे आशीर्वाद

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के घर शादी समारोह का शुभारंभ बेहद सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। परिवार ने दिखावे से दूर रहकर गांव की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। किसी भव्य होटल या रिसॉर्ट के बजाय विवाह पूर्व कार्यक्रम घर के छोटे से आंगन में आयोजित किए गए। पूरे आयोजन में पारिवारिक माहौल और पारंपरिक रंग देखने को मिला।
चुलमाती, हल्दी और नेग की रस्में संपन्न
गांव की परंपरा के अनुसार चुलमाती, हल्दी और नेग की रस्में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न की गईं। परिवार और रिश्तेदारों ने पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों के बीच कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में लेंगे सात फेरे
31 मई को विधायक Dipesh Sahu मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे। यह फैसला भी आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने बेमेतरा पहुंचेंगे।
विकास कार्यों की भी सौगात
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। इससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया है।
पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा
आज के दौर में जहां शादियों में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं विधायक दीपेश साहू की सादगीपूर्ण शादी लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दे रही है। पारंपरिक आयोजन और सामूहिक विवाह में शामिल होने का निर्णय प्रदेशभर में सराहना बटोर रहा है।
समाज के लिए प्रेरणा
विधायक परिवार का यह कदम सामाजिक समानता, सादगी और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश देता है। यही वजह है कि यह शादी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
