मंगलवार, 1 सितंबर 202610:29:25 AM
Download App
Home/देश

गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग : उड़ान भरते ही इंजन में आई तकनीकी खराबी, हलक पर अटकी मुसाफिरों की जान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 01, 2026
09:11 AM
उड़ान भरते ही इंजन में आई तकनीकी खराबी, हलक पर अटकी मुसाफिरों की जान

नई दिल्ली। गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की एक उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान में खराबी आ गई और उसे वापस गोवा लौटना पड़ा। इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने कुछ समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित कर दी थी। हालांकि पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

उड़ान के कुछ देर बाद सामने आई परेशानी

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2102 ने उत्तरी गोवा से सुबह करीब 9 बजकर 16 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान के 14 हजार किलोमीटर उंचे आसमान में पहुंचने के कुछ ही समय बाद चालक दल ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी। इसके बाद विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी। हवाईअड्डे पर विमान की सुरक्षित वापसी और उतरने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गईं।

सुरक्षित उतरा विमान, किसी यात्री को नुकसान नहीं

विमान ने आखिरकार सुरक्षित लैंडिंग की। इसमें सवार सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। यात्रियों को कुछ समय के लिए हवाईअड्डे के बोर्डिंग क्षेत्र में ठहराया गया।

एयरलाइन के अनुसार, उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का पता चलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया गया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई और पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का निर्णय लिया।

विमान की जांच शुरू, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

घटना के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है। एयरलाइन के मुताबिक, आवश्यक रखरखाव जांच पूरी होने और सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा।

यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए एयरलाइन ने जलपान उपलब्ध कराया और उन्हें लगातार स्थिति की जानकारी दी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें