गुरुवार, 30 अप्रैल 202602:07:23 PM
Download App
Home/देश

Bengal Exit Poll : बंगाल में किसकी बनेगी सरकार ? : एग्जिट पोल में बीजेपी बना रही सरकार,टीएमसी ने दावों को किया खारिज

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 30, 2026
09:30 AM
एग्जिट पोल में बीजेपी बना रही सरकार,टीएमसी ने दावों को किया खारिज

Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। अधिकांश एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इन अनुमानों से तृणमूल कांग्रेस (TMC) खेमे में असहमति के स्वर भी सामने आने लगे हैं।

टीएमसी ने एग्जिट पोल खारिज किए

एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी नेता वी. शिवदासन दासु ने इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।

दासु ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल का इतिहास विश्वसनीय नहीं रहा है और ये अक्सर वास्तविक परिणामों से अलग साबित होते हैं।

2021 चुनाव का दिया उदाहरण

उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी अधिकांश एग्जिट पोल टीएमसी को कम सीटें दे रहे थे। विभिन्न एजेंसियों ने 130 से 169 सीटों के बीच अनुमान लगाया था, जबकि वास्तविक परिणामों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 का भी जिक्र

टीएमसी नेता ने लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी कई एजेंसियों के अनुमान गलत साबित हुए थे और पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहा था।

उनका कहना है कि एग्जिट पोल लगातार टीएमसी को कम आंकते रहे हैं और राज्य में अक्सर तृणमूल विरोधी रुझान दिखाते हैं, जो अंतिम नतीजों में सही साबित नहीं होते।

बीजेपी को बढ़त का अनुमान

हालांकि, 2026 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई जा रही है और कई एजेंसियों ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई है।

एजेंसी

टीएमसी

बीजेपी

अन्य

चाणक्य स्ट्रेटीज

130-140

150-160

0-5

मैट्रिज

125-140

146-161

6-10

पोल डायरी

99-127

142-171

5-9

पीपुल्स पल्स

177-187

95-110

1-4

पी मार्क

118-138

150-175

0-0

प्रजा पोल

85-110

178-208

0-5

जनमत पोल्स

195-205

80-90

1-4

इस बीच, चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग हुई, जबकि पहले चरण में 93.19% मतदान दर्ज किया गया। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान 92.47% रहा, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। महिला मतदाताओं की भागीदारी 92.28% रही, जबकि पुरुषों की 91.07% रही। अब देखना यह होगा की पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होता है या ममता कुर्सी पर बैठी रहेंगी।


नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें