शनिवार, 31 अक्टूबर 202612:30:33 PM
Download App
Home/देश

दिग्गज फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन : फिल्म इंडस्ट्री दुखद खबर, निर्देशन से लेकर प्रोडक्शन तक छोड़ी छाप

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
07:28 AM
फिल्म इंडस्ट्री दुखद खबर, निर्देशन से लेकर प्रोडक्शन तक छोड़ी छाप

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दी । शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात वह अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। रात में हुए इस हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल पाई और शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

अशोक पंडित ने लिखा भावुक संदेश

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता की तस्वीर साझा कर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा। अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ष्यह बेहद चैंकाने वाला और दुखद है। अभी-अभी हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन की खबर मिली। घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनका देहांत हो गया। एक और प्रतिभा बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गई। वह एक शानदार नैरेटर, हमेशा जिंदगी से भरे रहने वाले इंसान और जुनूनी फिल्ममेकर थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। मेरे दोस्त, तुम्हारी कमी खलेगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

आतिश से शुरू हुआ था निर्देशन का सफर

संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म आतिशः फील द फायर से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद उन्होंने राम शास्त्र, हमेशा, जंग और खौफ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

कांटे से मिली खास पहचान, संजय दत्त के साथ रही हिट जोड़ी

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म कांटे उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही। इसमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी भी काफी लोकप्रिय रही। दोनों ने मुसाफिर, जिंदा और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

निर्देशन से लेकर प्रोडक्शन तक छोड़ी अपनी छाप

संजय गुप्ता ने काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। निर्देशन के अलावा उन्होंने निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। उनके प्रोडक्शन से जुड़ी फिल्मों में दस कहानियां, प्लान, वुडस्टॉक विला, एसिड फैक्ट्री और पंख शामिल हैं।

उनके आखिरी कामों में द मिरांडा ब्रदर्स शामिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी नजर आए थे। संजय गुप्ता के निधन से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिन्होंने अपने अलग अंदाज और फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें