शनिवार, 31 अक्टूबर 202612:29:11 PM
Download App
Home/देश

गरीबों के आंकड़ों से भाजपा का कांग्रेस पर वार : सांसद त्रिवेदी बोले- राहुल के नकली संसद की खुली पोल, की मोदी सरकार की तारीफ

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
11:12 AM
सांसद त्रिवेदी बोले- राहुल के नकली संसद की खुली पोल, की मोदी सरकार की तारीफ

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच भाजपा ने गरीबी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए जोरदार पलटवार किया है। विश्व बैंक की इंडिया पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीबी उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व बैंक के आंकड़ों ने विपक्ष की नकली संसद के राजनीतिक ड्रामे की पोल खोल दी है।

कांग्रेस और मोदी सरकार की सोच में अंतर बताया

प्रेस काॅन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के वर्ष 2013 के गरीबी को मानसिकता बताने वाले बयान और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पैसा पेड़ों पर नहीं उगता वाले कथन का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गरीबी की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए काम किया है। भाजपा ने विश्व बैंक के आंकड़ों को अपनी नीतियों की सफलता का प्रमाण बताते हुए विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक हताशा करार दिया।

गरीबी के आंकड़ों से कांग्रेस पर वार

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2011 में भारत की 27.6 प्रतिशत आबादी अत्यधिक गरीबी में जीवन गुजार रही थी, जो 2023 में घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार की नीतियों ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का काम किया है।

उन्होंने रिपोर्ट के अन्य आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 4.20 डॉलर प्रतिदिन की निम्न-मध्यम आय वाली गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली आबादी का अनुपात भी 2011 के 57.7 प्रतिशत से घटकर 2023 में 16.1 प्रतिशत हो गया।

राहुल गांधी पर साधा तीखा निशाना

त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भारत में अराजकता फैलाने की कोशिशों में लगी है। उन्होंने विपक्ष के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित श्सार्वजनिक महाभियोगश् कार्यक्रम को राजनीतिक दिखावा करार दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी देश से गरीबी मिटाने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

गिनी इंडेक्स का भी किया जिक्र

भाजपा सांसद ने अगस्त 2025 में जारी विश्व बैंक के गिनी इंडेक्स का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का स्कोर 22.5 रहा, जो आर्थिक समानता के मामले में देश की बेहतर स्थिति को दर्शाता है। उनके मुताबिक, इस आधार पर भारत दुनिया के सबसे अधिक आर्थिक समानता वाले देशों में चैथे स्थान पर रहा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें