शुक्रवार, 15 मई 202603:03:34 PM
Download App
Home/देश

शादी में चली गोलियां, अब चलेगा कानून का डंडा! : भाजपा नेत्री के पति समेत कई पर एफआईआर, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

admin

admin

May 15, 2026
06:30 AM
भाजपा नेत्री के पति समेत कई पर एफआईआर, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम की गई हर्ष फायरिंग अब आरोपियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना 7 अप्रैल की बताई जा रही है, जब रायपुरा थाना क्षेत्र के महादेवघाट स्थित एक शादी हॉल में भाजपा नेत्री के पति ने जश्न के नाम पर हथियार लहराते हुए फायरिंग की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

शादी का जश्न बना खतरे का खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि समारोह के दौरान लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल बेहद लापरवाही और गैरकानूनी तरीके से किया गया। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद मेहमानों की जान जोखिम में पड़ गई थी। वीडियो में कुछ लोग हथियार लहराते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती थीं।

भाजपा नेत्री के पति दीपक सिंह पर केस दर्ज

मामले में भाजपा नेत्री के पति दीपक सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। डीडी नगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और शुरुआती जांच के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो।

वायरल वीडियो से बढ़ी आरोपियों की मुश्किलें

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज की बारीकी से जांच की। वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौके पर कितने हथियार मौजूद थे और फायरिंग में किन-किन लोगों की भूमिका थी।

पुलिस बोली- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीडी नगर थाना पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें