रविवार, 27 सितंबर 202611:31:33 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

उफान पर नदी-नाले : गरियाबंद में लगातार बारिश से जलभराव, 36 गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Sep 25, 2026
07:13 AM
गरियाबंद में लगातार बारिश से जलभराव, 36 गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा

गरियाबंद। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) का असर गरियाबंद जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले में लगातार तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। तेज और मध्यम हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है।

बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, जिले के प्रमुख सिकासार बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद सुरक्षा और जल निकासी को देखते हुए बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं।

उफान पर नदी-नाले, आवागमन प्रभावित

लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर भी पड़ रहा है। नदी और नालों में पानी बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है।

देवभोग क्षेत्र के बेलाट नाला और मुंगिया नाला में पानी कमर से ऊपर तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण करीब 36 गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने जारी की सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के किनारे और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और जलभराव या उफनते नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

रिपोर्ट: धनंजय बिहारी | स्थान: गरियाबंद, छत्तीसगढ़

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें