मंगलवार, 15 सितंबर 202610:56:19 AM
Download App
Home/देश

गोल्फ कोर्स रोड हिट-एंड-रन केस : गुरुग्राम पुलिस ने मुख्य आरोपी को दौसा से दबोचा, वायरल वीडियो से बेनकाब हुआ कल्याण बैंसला

admin

admin

Sep 15, 2026
07:02 AM
गुरुग्राम पुलिस ने मुख्य आरोपी को दौसा से दबोचा, वायरल वीडियो से बेनकाब हुआ कल्याण बैंसला

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के चर्चित हिट-एंड-रन मामले में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान से पकड़ लिया है। बैंसला को दौसा से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि क्राइम ब्रांच की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी पर हत्यारा के प्रयास की धारा 109 बीएनएस भी जोड़ दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिवार की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई। फुटेज में कार सवार युवक द्वारा महिला बाइकर को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR में हत्या के प्रयास की धारा 307 भी जोड़ दी है। डीसीपी ईस्ट संदीप मलिक ने बताया कि सामने आए वीडियो से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि कार सवार ने महिला बाइकर को जानबूझकर टक्कर मारी। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 307 शामिल की है।

परिजन बोले- यह हादसा नहीं, जानबूझकर किया गया हमला

सोमवार देर रात पीड़िता सिया उर्फ शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान, उनके भाई और अन्य परिजन सेक्टर-56 पुलिस थाने पहुंचे। परिवार ने लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता के पिता रोशन चौहान ने कहा कि वीडियो में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक, टक्कर के बाद उनकी बेटी कार के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। उन्होंने इसे सामान्य सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए कहा कि परिवार न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

पुलिस ने माना- वीडियो से इरादा स्पष्ट

घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुई थी। बाइक राइडर सिया अन्य बाइकर्स के साथ अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनका पीछा करने लगी थी। बाद में इसी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक राइडर सिया ने अपने वीडियो में इस घटना को जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया है। पुलिस अब पीड़िता का बयान भी दर्ज करेगी। वहीं, उसके वकील ने भी मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त धाराएं लगाने की मांग की है। पुलिस की जांच के साथ अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें