शुक्रवार, 4 सितंबर 202610:01:07 AM
Download App
Home/देश

मप्र में भारी बारिश का हाई अलर्ट : सीएम मोहन ने प्रशासन को पहले से मुस्तैद रहने के लिए निर्देश, कहा- आपात स्थिति में हो तुरंत कार्रवाई

admin

admin

Sep 04, 2026
08:20 AM
सीएम मोहन ने प्रशासन को पहले से मुस्तैद रहने के लिए निर्देश, कहा- आपात स्थिति में हो तुरंत कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानूसन एक बार फिर सक्रिय है। कई जिलों में लगातार हो रही आफत की बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बतीच मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव अलर्ट मोड में आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को मुस्तैद रहने के निर्देश भी दे दिए हैं।

उत्तरी मध्यप्रदेश पर विशेष नजर

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम भारी बारिश की चेतावनी और शनिवार दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों से कहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

राहत-बचाव के संसाधन तैयार रखने के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर इन्हें बिना किसी देरी के प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा सके, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आपात स्थिति में तुरंत हो कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी संभावित संकट से निपटने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और स्थिति बिगड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का जोर बारिश के दौरान जनहानि को रोकने और प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें