शनिवार, 12 सितंबर 202606:52:49 PM
Download App
Home/देश

भोपाल मास्टर प्लान पर सियासी संग्रामः : पीसी के उपवास को समर्थन देने गए जीतू ने सरकार पर किया वार, सड़कों पर उतरने दी चेतावनी

admin

admin

Sep 12, 2026
09:46 AM
पीसी के उपवास को समर्थन देने गए जीतू ने सरकार पर किया वार, सड़कों पर उतरने दी चेतावनी

भोपाल। भोपाल में नए मास्टर प्लान को लागू करने के लिए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसीसी शर्मा 31 के उपवास पर बैठे हैं। शुक्रवार को उनके उपवास का दूसरा दिन रहा। रोशनपुरा चौराहा पर जारी उपवास में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। पीसी शर्मा के उपवास के समर्थन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रोशनपुरा पहुंचे। उपवास पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने भोपाल मास्टर प्लान को लेकर बड़ा ऐलान भी किया।

जीतू पटवारी ने कहा अगर तीन महीने मास्टर प्लान नहीं आया तो 50 हजार लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी इंदौर से भोपाल तक पद यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि समय का पहिया बदल रहा है, युवा वर्ग में राहुल ही राहुल छा रहे है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि कहा अटल बिहारी बाजपेई जब आते थे तो हम हमारी सरकार सारी व्यवस्था करती थी लेकिन आज जब राहुल गांधी आ रहे है तो 10 लाख रूपये जमा करवाए जा रहे हैं।

इस दौरान पीसीसी चीफ ने सागर जहरीली शराब कांड को लेकर सरकार को घेरा। बीजेपी के कार्यालय पर सबसे पहले कार्यवाही करो उस पर बुलडोजर चलाओ दारू बेचने वाले सब बीजेपी के गोविंद राजपूत के रिश्तेदार हैं। उन्होंने शराब बनाई और बेच दी जनता न्याय करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह का भतीजा शराब बेच रहा राठौड़ परिवार शराब बेच रहा रहे है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें