सोमवार, 31 अगस्त 202608:51:52 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

यूएस ओपन 2026ः : जोकोविच का सफर पहले ही दौर में समाप्त, सर्वियाई खिलाड़ी ने किया बड़ा उलटफेर, टूटा 20 साल का अभेद्य रिकॉर्ड

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 31, 2026
07:09 AM
जोकोविच का सफर पहले ही दौर में समाप्त, सर्वियाई खिलाड़ी ने किया बड़ा उलटफेर, टूटा 20 साल का अभेद्य रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टेनिस जगत को हिला देने वाले मुकाबले में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का यूएस ओपन 2026 में सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। रिकार्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से मेदान में उतरे सर्वियाई खिलाड़ी को अर्जेंटीना के मैरियानो नवोने के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। करीब 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज मुकाबले में नवोने ने जोकोविच को 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

हालांकि इस मुकाबले में जोकोविच ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन शरीर के जवाब देने से उन्हें हार का सामना करना पड़। वहीं नवोने इस जीत के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जोकोविच शुरुआत से ही शारीरिक परेशानी से जूझते नजर आए। उन्हें कई बार उल्टी करते देखा गया और बाद में ऐंठन, पीठ और कंधे की परेशानी ने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी। इसके बावजूद उन्होंने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए पहला सेट गंवाने के बाद अगले दो सेट अपने नाम कर मुकाबले में वापसी कर ली।

दो सेट जीतकर भी नहीं बचा पाए मुकाबला

तीसरे सेट में 6-4 की जीत के बाद जोकोविच ने मुकाबले पर पकड़ बनाने की कोशिश की। चैथे सेट में भी वह एक समय बढ़त की स्थिति में थे, लेकिन उनकी शारीरिक परेशानी लगातार बढ़ती गई। नावोन ने इसका फायदा उठाते हुए चैथा सेट 6-2 और निर्णायक सेट 6-1 से जीत लिया। पांचवें सेट में जोकोविच पूरी तरह थके हुए नजर आए। दर्शकों ने उनका नाम लेकर हौसला बढ़ाया तो वह भावुक हो गए और आंखों से आंसू पोंछते दिखाई दिए। अंततः उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी।

20 साल बाद टूटा ऐतिहासिक सिलसिला

इस हार के साथ जोकोविच का एक ऐतिहासिक ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड भी टूट गया। 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद यह पहली बार है जब वह किसी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हारकर बाहर हुए हैं। यूएस ओपन में तो वह इससे पहले कभी शुरुआती दौर में नहीं हारे थे।

जोकोविच रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे थे, लेकिन नावोन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अर्जेंटीना के नावोन के लिए यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल जोकोविच को हराकर उन्होंने टेनिस जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस हार के बाद जोकोविच के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, हालांकि अभी उनके संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें