सोमवार, 31 अगस्त 202610:02:19 AM
Download App
Home/विदेश

लॉर्ड्स में पाकिस्तान का सरेंडर : इंग्लैंड के हाथों 194 रनों की करारी हार से डब्ल्यूटीसी में लगा बड़ा झटका, पहुंची सबसे निचले पायदान पर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 31, 2026
07:42 AM
इंग्लैंड के हाथों 194 रनों की करारी हार से डब्ल्यूटीसी में लगा बड़ा झटका, पहुंची सबसे निचले पायदान पर

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 194 रनों से रौंद दिया है। इतना ही नहीं, इस जीत के साथ ही अंग्रेजों ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर निर्णायक बढ़त भी ली है। लॉर्ड्स के मैदान में पाकिस्तान को रौंदने का इंग्लैंड को सबसे बड़ा फायदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ है। इस जीत के साथ इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 34.44 फीसदी हो गया है। वहीं दूसरी ओर इस हार के साथ ही पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 16.67 के बेहद खराब जीत प्रतिशत के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है।

पहली पारी में 110 रन पर सिमटी पाक टीम

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 110 रन पर ढेर हो गई। इंग्लिश गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 208 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम से मुकाबले को रोमांचक बनाने की उम्मीद थी, लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों ने एक बार फिर अपना कहर बरपा दिया।

रॉबिन्सन-आर्चर-टंग के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी ध्वस्त

ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की धारदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी टिक नहीं सके। पूरी टीम 194 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार ने पाकिस्तान की डब्ल्यूटीसी अभियान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। टीम के लिए अब आगे के मुकाबलों में वापसी करना बेहद जरूरी होगा।

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम, भारत पांचवें स्थान पर

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में ऑस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत के साथ चैथे पायदान पर है, जबकि भारत 51.52 प्रतिशत जीत के साथ पांचवें स्थान पर कायम है। इंग्लैंड अब छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका सातवें नंबर पर है। पाकिस्तान सबसे नीचे है।

सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा, अब एजबेस्टन की बारी

लॉर्ड्स में जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने की चुनौती होगा, जबकि इंग्लैंड की नजर अब 3-0 से श्रृंखला अपने नाम करने पर होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें