बुधवार, 21 अक्टूबर 202611:32:25 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2027 शेड्यूल जारी : 21 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा क्रिकेट का महाकुंभ, भारत का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज से

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 21, 2026
10:17 AM
21 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा क्रिकेट का महाकुंभ, भारत का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज से

दुबई। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 शेड्यूल घोषित हो गया है। बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित होने वाला यह विश्व कप 21 जनवरी से 6 फरवरी तक खेला जाएगा। जिसमें में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के दौरान तीन शहरों में चटगांव, सिलहट और नेपाल के काठमांडू में 41 मुकाबले खेले जाएंगे। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम भी अपने खिताब का बचाव करने मैदान में उतरेगी। खास बात यह है कि इस बार भी भारत-पाकिस्तान को एक ग्रुप में नहीं रखा गया है।

भारत ग्रुप ए में, 22 जनवरी को पहला मुकाबला

भारतीय टीम को ग्रुप ए में आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल के साथ रखा गया है। टीम इंडिया 22 जनवरी को काठमांडू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसी दिन नेपाल की टीम आयरलैंड से भिड़ेगी। भारतीय युवा खिलाड़ियों के सामने शुरुआती मुकाबलों से ही मजबूत प्रदर्शन करने और सुपर सिक्स में जगह बनाने की चुनौती होगी।

चार ग्रुप में बंटी हैं 16 टीमें

विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

  • ग्रुप एः भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल

  • ग्रुप बीः दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ

  • ग्रुप सीः ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और यूएई

  • ग्रुप डीः इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड

ग्रुप चरण के मुकाबले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी। यहां दो ग्रुप बनाए जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

पहले दिन खेले जाएंगे चार मुकाबले

टूर्नामेंट का आगाज 21 जनवरी को चार मैचों के साथ होगा। बांग्लादेश का सामना सिलहट में यूएई से होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत नाइजीरिया से होगी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में श्रीलंका और स्कॉटलैंड आमने-सामने होंगे। इसके बाद इंग्लैंड का मुकाबला अमेरिका से होगा।

4 फरवरी को सेमीफाइनल, 6 फरवरी को फाइनल

विश्व कप के मुकाबले चटगांव के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और काठमांडू के दो मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 फरवरी को होगा, जबकि 5 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को दोपहर 1रू30 बजे स्थानीय समय के अनुसार शुरू होगा। फाइनल के लिए 7 फरवरी रिजर्व डे निर्धारित किया गया है।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य के करियर की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल को सह-मेजबान बनाए जाने को भी क्रिकेट के भविष्य में निवेश का हिस्सा बताया। उनके मुताबिक, दोनों देशों की युवा आबादी और क्रिकेट के प्रति जुनून इस टूर्नामेंट के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें