गुरुवार, 3 सितंबर 202612:24:03 PM
Download App
Home/देश

सीलिंग की कार्रवाई को गंभीरता से देख रही सरकार : मंत्री विजयवर्गीय ने व्यापारियों को राहत मिलने के दिए संकेत, राहुल-अखिलेश को भी लिया निशाने पर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 03, 2026
11:19 AM
मंत्री विजयवर्गीय ने व्यापारियों को राहत मिलने के दिए संकेत, राहुल-अखिलेश को भी लिया निशाने पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यापारियों को राहत मिलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई से पूरे भोपाल के व्यापारी परेशान हैं और सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है।

वकीलों से चर्चा के बाद निकलेगा समाधान

विजयवर्गीय ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल दिल्ली में हैं। अधिकारियों की वापसी के बाद वकीलों के साथ पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी और कोई न कोई व्यावहारिक रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भी तंज

राहुल गांधी के इंदौर दौरे में हुए बदलाव को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि जिस स्टेडियम की मांग की जा रही है, वहां राजनीतिक रैलियां आयोजित करने की अनुमति हाईकोर्ट ने नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को वहां जाना है तो वे जा सकते हैं।

राम मंदिर पर अखिलेश को दिया जवाब

राम मंदिर में विशेष कर्तव्य अधिकारी बदले जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर विजयवर्गीय ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की टिप्पणी राम मंदिर के प्रति विरोध की मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस पर राजनीतिक बयानबाजी उचित नहीं है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें