मंगलवार, 1 सितंबर 202608:35:50 AM
Download App
Home/विदेश

बिश्केक में पाकिस्तान की ऐसी फजीहत : मोदी-जिनपिंग बात करते निकले बाहर, टकटकी लगाए देखते रहे शहबाज, पुतिन ने भी नहीं दी तवज्जो

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 01, 2026
07:26 AM
मोदी-जिनपिंग बात करते निकले बाहर, टकटकी लगाए देखते रहे शहबाज, पुतिन ने भी नहीं दी तवज्जो

बिश्केक। किर्गिस्तान की राजघानी बिश्केक में आयोजित 26वें संघा सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी के बीच ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी करा दी। इतना ही नहीं, इस दृश्य ने दुनिया का भी ध्यान खींचा है। दसअसल एससीओ में शामिल होने पहुंचे विश्व नेताओं के साथ ग्रुप फोटो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आपस में बातचीत करते हुए साथ बाहर निकले।

वहीं शहबाज शरीफ पीछे खड़े नजर आए। इससे पहले भी मंच पर कई बड़े नेताओं की मुलाकातों के दौरान शहबाज अलग-थलग दिखाई दिए। खास बात यह रही कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए भी शरीफ को खुद आगे बढ़ना पड़ा। शहबाज शरीफ की मौजूदगी और नेताओं के बीच उनकी अनदेखी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

ग्रुप फोटो के बाद मोदी-जिनपिंग की साथ में चहलकदमी

एससीओ सम्मेलन में सदस्य देशों के प्रमुखों ने सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद जब नेता मंच से नीचे उतरने लगे, तब प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग आमने-सामने आए। दोनों ने कुछ देर बातचीत की और फिर साथ-साथ चलते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर की ओर बढ़े।

इस पूरे घटनाक्रम में शहबाज शरीफ भी वहीं मौजूद थे। हालांकि, उपलब्ध वीडियो में मोदी और जिनपिंग की बातचीत के दौरान शरीफ उनके साथ नजर नहीं आए। इसी वजह से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

पुतिन और मोदी की गर्मजोशी ने भी खींचा ध्यान

ग्रुप फोटो से पहले का दृश्य भी चर्चा में रहा। जब राष्ट्राध्यक्ष मंच पर पहुंच रहे थे, तब प्रधानमंत्री मोदी को देखकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग रुके और उनसे मुलाकात की। मोदी और पुतिन के बीच विशेष गर्मजोशी देखने को मिली। इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाकर संक्षिप्त बातचीत की।

इसी दौरान शहबाज शरीफ मंच पर अपनी निर्धारित जगह की ओर बढ़ते दिखाई दिए। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्हें अन्य प्रमुख नेताओं से वैसी बातचीत नहीं मिली, जैसी मोदी, पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखाई दी।

पुतिन से बात करने के लिए शरीफ को खुद बढ़ना पड़ा आगे

ग्रुप फोटो समाप्त होने के बाद जब नेता बाहर निकलने लगे तो शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास पहुंचे। वीडियो में वह पुतिन का हाथ पकड़ते नजर आते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दृश्य को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लिए असहज स्थिति के तौर पर पेश किया गया।

हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर किसी नेता की व्यक्तिगत बातचीत या इरादे पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। लेकिन इतना जरूर है कि इस पूरे घटनाक्रम ने ैब्व् सम्मेलन में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के साथ-साथ शहबाज शरीफ की मौजूदगी को भी सुर्खियों में ला दिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें