मंगलवार, 19 मई 202606:53:24 AM
Download App
Home/देश

सुबह-सुबह बड़ी खबरें : पीएम मोदी को नार्वे का सर्वोच्च सम्मान , दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,अडानी को क्लीन चिट

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 19, 2026
05:00 AM
पीएम मोदी को नार्वे का सर्वोच्च सम्मान , दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,अडानी को क्लीन चिट

देश दुनिया की बड़ी खबरे क्या है सबकुछ जान लीजिये, पीएम की कहा मिला सर्वोच्च सम्मान और कहा मिली गौतम अडानी को क्लीन चिट

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री को नॉर्वे ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यूरोप दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी को यह सम्मान भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

यह भी पढ़े PM Modi Sweden Visit : ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजे गए पीएम मोदी, स्वीडन ने दिया अपना सबसे बड़ा राजकीय सम्मान

गौतम अडानी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत

दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिका में बड़ी कानूनी जीत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने उनके खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोप वापस ले लिए हैं। न्यूयॉर्क में चल रहा हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड केस अब पूरी तरह बंद हो गया है। कोर्ट ने गौतम अडानी और उनके भतीजे Sagar Adani के खिलाफ लगाए गए आरोप खारिज कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण यह फैसला लिया गया।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, पांच दिन में करीब 4 रुपये बढ़े दाम

देशवासियों को पांच दिन में दूसरी बार महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई को भी ईंधन के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।

पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करे फिर लगा महंगाई का तगड़ा झटका! : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भोपाल से दिल्ली तक ईंधन की कीमतों में आग

अमेरिका की मस्जिद में फायरिंग, 3 लोगों की मौत

अमेरिका के San Diego शहर में स्थित एक बड़ी मस्जिद में दो टीनएजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों हमलावर गाड़ी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस को वाहन से इस्लाम विरोधी सामग्री और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें नस्लीय गौरव का जिक्र किया गया है। मामले की जांच जारी है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें