बुधवार, 20 मई 202608:59:31 AM
Download App
Home/देश

#मेलोडी की मिठासः : पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, इटली दौरे में दिखी खास दोस्ती

admin

admin

May 20, 2026
07:18 AM
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी,  इटली दौरे में दिखी खास दोस्ती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलानी से हुई। इस मुलाकात की सबसे खास बात रही पीएम मोदी का अनोखा गिफ्ट; भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी। मेलोनी ने इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, Thank you for the gift-” इसके बाद इंटरनेट पर रु मेलोडी फिर ट्रेंड करने लगा।

रुमेलोडी बना दोस्ती का प्रतीक

भारत और इटली के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में नई गर्मजोशी देखने को मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले, सोशल मीडिया पर रुडमसवकप हैशटैग चर्चा में रहा। यह हैशटैग दोनों नेताओं के नामों-मोदी और मेलोनी को जोड़कर बनाया गया है। सीओपी 28 और ही20 जैसे वैश्विक आयोजनों में भी मेलोनी इसी हैशटैग के साथ तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

इतावली चित्रकार से मिले मोदी

इटली यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने रोम में भारतीय संस्कृति की झलक भी साझा की। उन्होंने इतालवी चित्रकार ज्याम्पाओलो टोमासेटी से मुलाकात की, जिन्होंने वाराणसी और महाभारत पर आधारित अपनी कलाकृतियां उन्हें भेंट कीं। पीएम मोदी ने कलाकार की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुड़ाव चार दशकों से भी पुराना है।

व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

दोनों नेताओं की मुलाकात केवल दोस्ती तक सीमित नहीं रही। भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, ग्रीन एनर्जी और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि दोनों देश भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

बाली से शुरू हुई थी नई दोस्ती

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की पहली मुलाकात नवंबर 2022 में बाली में हुए ळ20 शिखर सम्मेलन में हुई थी। उसी समय से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा देखने को मिली। अब ‘मेलोडी’ टॉफी वाला यह खास पल सोशल मीडिया पर भारत-इटली दोस्ती की नई पहचान बन गया है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें