बुधवार, 20 मई 202609:06:16 AM
Download App
Home/मनोरंजन

अस्पताल की खबरों के बीच बिग बी का भावुक संदेश : रामचरितमानस की पंक्तियों से फैंस को भेजा प्यार और दुआएं

admin

admin

May 20, 2026
07:42 AM
रामचरितमानस की पंक्तियों से  फैंस को भेजा प्यार और दुआएं

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने फैंस को चिंतित कर दिया था। बताया गया कि 16 मई को पेट से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल के वीआईपी विंग में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में सामने आया कि यह केवल एक रूटीन हेल्थ चेकअप था और जांच पूरी होने के बाद अभिनेता अपने घर लौट आए थे।

इन खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक खास पोस्ट साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। बुधवार रात 12ः19 बजे लिखी गई इस पोस्ट की शुरुआत उन्होंने “पील पिलवाड़ी, मुंबई, 19 मई 2026-20 मई से की। इसके बाद उन्होंने ‘रामचरितमानस’ की प्रसिद्ध पंक्ति “मंगल भवन अमंगल हारी” लिखकर सकारात्मक संदेश दिया।

जब चील शांत हो हो जाती है....

इसके साथ ही बिग बी ने एक छोटी लेकिन गहरी कविता भी साझा की। उन्होंने लिखा कि जब चील शांत हो जाती है तो तोते बोलना शुरू कर देते हैं और फिर लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगते हैं। अपनी खास शैली में उन्होंने आगे लिखा, “बाजरे दी रोटी खा दी, फू पडियों दा साग रे, मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे।” इस कविता को कई लोग अफवाहों और चर्चाओं पर उनका अनोखा जवाब मान रहे हैं।

चाहने वालों को भेजी शुभकामनाएं

पोस्ट के अंत में अमिताभ बच्चन ने अपने चाहने वालों को “प्यार, दुआएं और बहुत सारी शुभकामनाएं” भेजीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना करते हुए राहत जताई कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे बिग बी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार वेट्टैयन में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत और फहद फासिल भी अहम भूमिकाओं में थे। आने वाले समय में वह कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे, जिसमें प्रभास और कमल हासन भी नजर आएंगे। इसके अलावा खबर है कि वह रामायण पार्ट1 में जटायु का किरदार निभा सकते हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें