अकेलेपन को ताकत मानती हैं रिद्धि डोगरा : बोलीं- ‘खुद के साथ खुश रहना सीखो’, इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने साझा किए दिल के जज्बात

मुंबई। रिद्धि डोगरा ने एक बार फिर अपनी सोच और बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। टेलीविजन और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अकेलेपन और आत्मनिर्भरता को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा की। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इससे खुद को जोड़ते नजर आ रहे हैं।
रिद्धि ने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वह कैफे में अकेले बैठी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जब इंसान अकेले कैफे में खाना खाने, अकेले फिल्म देखने या खुद के साथ समय बिताने से डरना छोड़ देता है, तब समाज उसे अलग नजर से देखने लगता है। उनके अनुसार, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति समाज की पुरानी सोच से बाहर निकलकर अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने लगता है।
...मगर दिल में बना रहता है सम्मान का प्रतीक
अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब कोई खुद के साथ खुश रहना सीख लेता है, तब वह दूसरों को खुश करने के दबाव से मुक्त हो जाता है। फिर जिंदगी केवल दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए नहीं जी जाती। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोग रिश्तों में प्यार तो रखते हैं, लेकिन किसी को जबरदस्ती बांधकर रखने की कोशिश नहीं करते। जरूरत पड़ने पर छोड़ना भी सीख जाते हैं, मगर दिल में सम्मान और प्रेम बना रहता है।
सोच को नहीं समझ पाते ज्यादातर लोग
रिद्धि ने यह भी कहा कि ज्यादातर लोग इस सोच को समझ नहीं पाते, इसलिए उन्हें यह समझना मुश्किल हो जाता है कि ऐसे इंसान के साथ कैसे व्यवहार किया जाए। पोस्ट के आखिर में उन्होंने अकेलेपन को अपनी खूबसूरत कहानी बताते हुए लिखा कि जिंदगी ने उन्हें अकेलापन जरूर दिया, लेकिन उन्होंने उसे अपना दोस्त बना लिया।
फैंस उनकी इस सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मिडिया पर लोग उनकी पोस्ट को प्रेरणादायक बता रहे हैं और कमेंट्स में अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं।
रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी है रिद्धि
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिद्धि डोगरा कई चर्चित टीवी और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वह अपने पूर्व पति राकेश बापट के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 6 और स्टंट शो फियर फैक्टररू खतरों के खिलाड़ी 6 में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह द 50 में भी दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
