रेत कारोबार की रंजिश में कत्ल! : कोरिया में रेत विवाद ने लिया खूनी मोड़: भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर समेत जिंदा जलाने का आरोप, 4 गिरफ्तार

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की कथित तौर पर फॉर्च्यूनर वाहन समेत जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात रेत कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि भरत सिंह जिस फॉर्च्यूनर वाहन में सवार थे, उसे पहले एक टिपर वाहन से टक्कर मारी गई और बाद में वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग इतनी भीषण थी कि भरत सिंह वाहन से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा स्वयं घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने हत्या और आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। आईजी दीपक झा के अनुसार एफआईआर में नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठाकुर और त्रिपाठी समूह के बीच रेत कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देर रात विवाद हिंसक रूप ले बैठा। हालांकि पुलिस ने अभी तक घटनाक्रम के सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला सरकार के संज्ञान में है और पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, घटना के दो दिन बाद कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
