मंगलवार, 28 जुलाई 202612:16:19 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

इंदौर की बेटी ने ऑक्सफोर्ड में रचा इतिहास : यूनियन सोसायटी की सचिव चुनी गईं सारा लुणावत

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 28, 2026
10:03 AM
यूनियन सोसायटी की सचिव चुनी गईं सारा लुणावत

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सारा लुणावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठित यूनियन सोसायटी के सचिव पद का चुनाव जीत लिया है। सारा की इस सफलता से न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। लंबे समय बाद किसी भारतीय छात्रा ने इस महत्वपूर्ण पद पर जीत दर्ज कर अपनी पहचान बनाई है।

जानकारी के अनुसार, चुनाव में कुल 900 मत पड़े, जिनमें से सारा लुणावत को 523 वोट मिले। स्पष्ट बहुमत के साथ मिली इस जीत ने उन्हें यूनियन सोसायटी का नया सचिव बना दिया। यह उपलब्धि उनकी नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के बीच उनकी मजबूत स्वीकार्यता को दर्शाती है।

अपनी जीत के बाद सारा लुणावत ने कहा कि जिन विश्वास और उम्मीदों के साथ छात्रों ने उन्हें चुना है, उन पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे विद्यार्थियों के हितों, उनकी आवाज़ और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगी। सारा फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विधि (लॉ) की पढ़ाई कर रही हैं। करीब एक वर्ष पहले वह उच्च शिक्षा के लिए इंदौर से ब्रिटेन गई थीं। अब उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं, विशेष रूप से छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें