शनिवार, 19 सितंबर 202611:00:07 AM
Download App
Home/देश

Saas Damad Love Story : सास के प्यार में दीवाना हुआ 19 साल का दामाद ,साथ रहने की बात पर मचा हंगामा

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Sep 19, 2026
08:24 AM
सास के प्यार में दीवाना हुआ 19 साल का दामाद ,साथ रहने की बात पर मचा हंगामा

Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सास और दामाद के रिश्ते से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है। परिवार का आरोप है कि पांच बच्चों की मां महिला का अपने 19 वर्षीय दामाद के साथ प्रेम संबंध है। दोनों के कथित तौर पर साथ रहने की बात सामने आने के बाद परिवार ने इसका विरोध किया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।यह मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक कुरावली थाना क्षेत्र के सोनाई अशोकपुर गांव का निवासी बताया गया है।परिवार के अनुसार, दोनों के बीच करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और मामला परिवार के सामने आ गया।

प्रेमी ने बताई सच्चाई

मामले में सामने आए युवक के बयान के मुताबिक, उसकी उम्र 19 साल है। युवक ने महिला के साथ रहने की इच्छा जताई है। उसका कहना है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई थी।युवक ने कथित तौर पर यह भी कहा कि वह महिला के पांच बच्चों को भी अपने साथ रखने के लिए तैयार है। वहीं, परिवार का दावा है कि महिला भी युवक के साथ रहने की बात पर अड़ी हुई है।

Ladli Behna Yojana पर संकट? : हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा हिसाब, जानिए क्या है मामला

रिश्तेदार के घर पहुंचने पर हुआ हंगामा

बताया जा रहा है कि महिला युवक के साथ एक रिश्तेदार के घर पहुंची थी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो महिला के बच्चे भी वहां पहुंच गए। दोनों के साथ रहने की बात को लेकर परिवार ने विरोध किया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों से पूछताछ की। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

यह भी पढ़े -

शारदीय नवरात्रि पर कैसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और 9 दिनों का पूरा कार्यक्रम

नारियल पानी पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे

पुराने फोन में बंद हो सकता है WhatsApp

गैस सिलेंडर लेने से पहले ऐसे चेक करें एक्सपायरी डेट

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें