शनिवार, 19 सितंबर 202610:43:18 AM
Download App
Home/देश

सागर सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत : बस और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, कई गंभीर घायल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 19, 2026
09:37 AM
बस और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, कई गंभीर घायल

सागर। सागर जिले के बहरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। यह हादसा सीएनजी पंप के सामने हुआ है। जहां कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जहां अर्टिगा कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस अनियंत्रित होकर खाईं में जा पलटी।

बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हादसे में मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। वहीं मृतकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बहरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस और कार की आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें