शुक्रवार, 15 मई 202603:06:45 PM
Download App
Home/देश

राहत की खबर : CG में पेट्रोल-डीजल र्याप्त स्टॉक उपलब्ध, सीएम साय ने दिलाया भरोसा, जनता से की यह अपील

admin

admin

May 15, 2026
06:17 AM
CG में पेट्रोल-डीजल र्याप्त स्टॉक उपलब्ध, सीएम साय ने दिलाया भरोसा, जनता से की यह अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में ईंधन का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और नियमित रूप से सप्लाई जारी है। ऐसे में लोगों को घबराने या अतिरिक्त ईंधन संग्रह करने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार और ऑयल कंपनियां लगातार कर रहीं निगरानी

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार और ऑयल कंपनियां पूरी समन्वय व्यवस्था के साथ हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने पहले से प्रभावी तैयारियां की हैं, जिससे ईंधन आपूर्ति पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। प्रदेश में सभी पेट्रोल पंपों तक सामान्य रूप से ईंधन पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक खरीदारी और जमाखोरी से बचें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने का आग्रह किया है।

जरूरत अनुसार ही लें ईंधन

सीएम साय ने प्रदेशवासियों से संयम और जागरूकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें। सरकार पूरी तरह सतर्क है और ईंधन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सजगता, सहयोग और सकारात्मक सोच से प्रदेश सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था बेहतर तरीके से चलती रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में संयम और जिम्मेदारी का परिचय देने की अपील की।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें