बुधवार, 20 मई 202607:53:01 AM
Download App
Home/देश

रोम में मोदी-मेलोनी की गर्मजोशी : आज द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजर

admin

admin

May 20, 2026
05:42 AM
आज द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजर

रोम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती देने के संकेत दिए। दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक ब्वसवेेमनउ का दौरा भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर चर्चा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए होने वाली औपचारिक वार्ता का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

जार्जिया ने मोदी को दोस्त कहकर किया संबोधित

वहीं, जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के स्वागत में पोस्ट करते हुए उन्हें “मेरा दोस्त” कहकर संबोधित किया। इससे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती व्यक्तिगत और राजनीतिक करीबी साफ दिखाई दी।

इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। भारतीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का यह दौरा उनके पांच देशों के विदेशी दौरे का अंतिम चरण है, लेकिन इसे रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भविष्य की साझेदारी का रोडमैप पेश कर सकते हैं दोनों देश

सूत्रों के अनुसार, भारत और इटली के बीच होने वाली वार्ता में व्यापार, रक्षा सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, निवेश और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। बुधवार को पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की औपचारिक बैठक ऐतिहासिक विला डोरिया पैम्फिली में होगी। बैठक के बाद दोनों देश संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर भविष्य की साझेदारी का रोडमैप पेश कर सकते हैं।

मोदी की यात्रा संबंधों में जोड़ेगी नया अध्याय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रनधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-इटली रणनीतिक संबंधों में नया अध्याय जोड़ने जा रही है। उन्होंने बताया कि इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानीने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। भारत और इटली के बीच लंबे समय से मजबूत रिश्ते रहे हैं और यह यात्रा सहयोग को नई दिशा देने में अहम साबित होगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें